क्रिकेट

Published: Sep 16, 2022 10:04 AM IST

Zimbabwe Squad For WC 2022टी20 वर्ल्ड कप के लिए जिम्बाब्वे ने किया टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नयी दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया (Australia) में अगले महीने से टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) की शुरुआत होने वाली है। इस टूर्नामेंट के लिए सभी ने अपनी टीमों का ऐलान किया है। वहीं, अब जिम्बाब्वे (Zimbabwe) ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के कप्तान की कमान एर्विन क्रेग को सौंपी गई है। इसके अलावा बर्ल रयान, चकबवा रेजिस, चटारा तेंदई, इवांस ब्रैडली जैसे खिलाड़ी इस टीम का हिस्सा होंगे।

इस टूर्नामेंट के लिए जिम्बाब्वे  (Zimbabwe) के ऑलराउंडर रजा सिकंदर (Raza Sikandar) भी इस टीम का हिस्सा होंगे। रजा सिकंदर ने भारत के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। टी20 वर्ल्ड कप के लिए अब तक भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड ने अपनी टीम का ऐलान किया है।

टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा संभालने वाले हैं। वहीं, केएल राहुल उप-कप्तान की भूमिका में होंगे। इस टूर्नामेंट में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की वापसी हुई है।

T20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए जिम्बाब्वे टीम-

एर्विन क्रेग (कप्तान), बर्ल रयान, चकबवा रेजिस, चटारा तेंदई, इवांस ब्रैडली, जोंगवे ल्यूक, मदांडे क्लाइव, मधेवेरे वेसली, मसाकाद्जा वेलिंगटन, मुनयोंगा टोनी, मुजरबानी ब्लेसिंग, नगारवा रिचर्ड, रजा सिकंदर, शुंबा मिल्टन, विलियम्स सीन