क्रिकेट

Published: Dec 13, 2023 06:25 PM IST

Bye Bye 20232023 में 'इन' खिलाड़ियों के घर गुंजी किलकारियां, जसप्रीत बुमराह से लेकर फूटबाल स्टार नेमार भी बने पिता

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Designed Photo

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: स्पोर्ट्स प्रेमियों (Sports Fans) को खेल के मैदान पर खिलाड़ियों (Players) के रिकार्ड्स के बारे में जानने की जितनी इच्छाएं होती है, उतनी ही उनकी निजी ज़िंदगी के बारे में भी जानना पसंद होता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे खिलाडियों (Players Who Become Parents In 2023) के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके घर किलकारियां गुंजी है। इस लिस्ट में क्रिकेटर, फुटबॉल और टेनिस के कुछ खिलाड़ी शामिल हैं। 

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) 

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के घर इस साल नन्हा मेहमान आया है। जसप्रीत की पत्नी और टीवी प्रेजेंटर संजना गणेशन ने चार सितंबर को बेटे को जन्म दिया था। जिसका नाम उन्होंने अंगद रखा है।

जसप्रित बुमरा (Designed Photo)

इशांत शर्मा (Ishant Sharma) 

3 नवंबर को भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और उनकी पत्नी प्रतिमा सिंह के घर किलकारी गूंजी है। उनके घर इस साल बेटी का जन्म हुआ है। जिसकी न्यूज़ उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दिया था। 

इशांत शर्मा (Designed Photo)

ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) 

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के धाकड़ खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल के घर भी इस साल नए मेहमान का आगमन हुआ है। मैक्सवेल की वाइफ विनी रमन ने 15 सितंबर को बेटे को जन्म दिया। विनी और मैक्सवेल ने बच्चे का लोगान मवेरिक मैक्सवेल रखा गया है। 

ग्लेन मैक्सवेल (Designed Photo)

युवराज सिंह (Yuvraj Singh) 

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह भी इस साल दूसरी बार पिता बने हैं। पत्नी हेजल कीच और युवराज सिंह ने 25 अगस्त को अपनी बेटी के जन्म की खुशखबरी सबके साथ साझा की थी। कपल ने बेटी का नाम औरा रखा है। 

युवराज सिंह (Designed Photo)

रसेल विल्सन (Russell Wilson) 

अमेरिकी फुटबॉल क्वार्टरबैक रसेल विल्सन और गायिका पत्नी सियारा भी इस साल पेरेंट्स बन गए हैं। कपल के घर बेटी ने जन्म लिया है। जिसका नाम उन्होंने अमोरा प्रिंसेस विल्सन रखा है। 

रसेल विल्सन (Designed Photo)

नाओमी कोसाका (Naomi Osaka) 

चार बार की ग्रैंड स्लैम टेनिस चैंपियन नाओमी कोसाका ने जुलाई 2023 में अपनी पहली बच्ची को जन्म दिया है। उन्होंने अपनी बच्ची का नाम शाई रखा है। हालांकि उन्होंने अपनी बेबी की तस्वीर शेयर नहीं की है। 

नाओमी कोसाका (Designed Photo)

नेमार (Neymar Júnior) 

ब्राजील के स्टार विंगर नेमार और उनकी गर्लफ्रेंड ब्रूना बियानकार्डी भी इस साल पिता बने हैं। दोनों ने इस साल बेटी को जन्म दिया है। कपल ने अपनी बेटी का नाम मावी रखा है।

नेमार (Designed Photo)