क्रिकेट

Published: Mar 02, 2022 07:14 PM IST

IPL 2022IPL में इस टीम ने बदले हैं सबसे ज़्यादा कप्तान, MS Dhoni के अलावा यह ऑल राउंडर भी कर चुका है CSK की कप्तानी, जानिए सभी टीम का इतिहास

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

लीग क्रिकेट के महासमर IPL 2022 का आरंभ 26 मार्च से होने जा रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) को छोड़ बाकी की सभी 9 टीमों ने अपने कप्तान के नाम का एलान कर दिया है। पंजाब किंग्स (Punjab Kings PBKS) ने मयंक अग्रवाल (Mayank Agrawal Captain) को कमान सौंपी है। IPL का इतिहास बताता है कि मयंक अग्रवाल ‘पंजाब किंग्स’ के 13वें कप्तान हैं।

IPL 2022 26 मार्च से 29 मई तक चलेगा। आइए जानें IPL k जानते हैं कि किस फ्रैंचाइजी ने अब तक कितने खिलाड़ियों को अपना कप्तान बनाया है। इस मामले में बॉलीवुड एक्टर प्रीति जिंटा (Preity Zinta) के सह-मालिकाना वाली टीम ‘पंजाब किंग्स’ (Punjab Kings) पहले नंबर पर है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals DC) दूसरे नंबर पर है। ‘दिल्ली कैपिटल्स’ के मौजूदा कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) हैं। आईपीएल का इतिहास बताता है कि ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के 12वें कप्तान हैं।

सभी टीमों में अब तक सबसे कम कप्तान बदलने वाली टीम है आईपीएल की ‘येलो आर्मी’ ‘चेन्नई सुपरकिंग्स’ (Chennai Super Kings CSK) है। महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) चेन्नई सुपरकिंग्स टीम के शुरू से ही कप्तान हैं। हालांकि, उनकी अनुपस्थिति में ऑल राउंडर और मिस्टर आईपीएल (Mr. IPL Suresh Raina) के नाम से मशहूर सुरेश रैना भी चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की कप्तानी संभाल चुके हैं। सुरेश रैना गुजरात लॉयंस (Gujarat Lions) के भी कप्तान रह रह चुके हैं।

IPL टीमों के कप्तानों की लिस्ट

चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings CSK): 

कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders KKR): 

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians MI): 

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals RR): 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore): 

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals DC): 

पंजाब किंग्स (Punjab Kings PBKS): 

– विनय कुमार