क्रिकेट

Published: Apr 21, 2022 03:54 PM IST

Asia Cup 2022Asia Cup के वेन्यू में बदलाव का मंडराया ख़तरा, 'श्रीलंका क्रिकेट' का बढ़ा टेंशन, IPL 2022 Final से ठीक पहले होगा फ़ैसला, जानिए आखिर क्यों

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम
File Photo

-विनय कुमार

‘श्रीलंका क्रिकेट’ (Sri Lanka Cricket) इस साल के अगस्त-सितंबर के महीने में होने वाले ‘एशिया कप’ (Asia Cup 2022) का मेज़बान है, लेकिन हालात बताते हैं कि अब  शायद ‘श्रीलंका क्रिकेट’ के हाथ से यह मौका निकाल जाएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर ऐसा होता है तो ASIA CUP 2022 का आयोजन UAE में कराया जा सकता है। 

इस बात को लेकर ‘श्रीलंका क्रिकेट’ के साथ BCCI ने भी  अपनी चिंता जाहिर की है। श्रीलंका क्रिकेट के लिए सबसे बड़ी चिंता वाली बात ये है कि यदि वह ASIA CUP 2022 के आयोजन से निकाल दिया गया, तो उसे 6 मिलियन डॉलर का घाटा सहना पड़ेगा।

‘श्रीलंका क्रिकेट’ से जुड़े एक ऑफिशल ने न्यूज़ एजेंसी ‘The Island’ से कहा, “BCCI ने देश (श्रीलंका) में नागरिक अशांति को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है। और यदि, टूर्नामेंट (ASIA CUP 2022) बाधित होता है, तो हमें (Sri Lanka Cricket) 6 मिलियन अमेरिकी डॉलर का घाटा सहना पड़ेगा। हालांकि, हमने स्पष्ट तस्वीर बताते हुए जानकारी दी है कि सरकार के खिलाफ देश में हो रहे विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहे हैं। हम सबके कल्याण की उम्मीद करते हैं।”

ऐसे हालत में कोई भी ऑफिशल घोषणा करने से पहले ‘श्रीलंका क्रिकेट’ सही वक्त का इंतजार कर रही है, यानी, इंतज़ार करो और देखो की नीति।

इसलिए UAE कर सकता है ASIA CUP 2022 की मेज़बानी 

1. श्रीलंका में चल रहे आर्थिक संकट ने समूचे देश में स्थिति खराब किया हुआ है। देश के नागरिक सरकार के खिलाफ हो चुके हैं। इस वजह से Asian Cricket Council को प्लान-B तैयार रखना होगा।

2. पिछले दिनों में UAE ने बड़े ही बेहतरीन तरीके से इंटरनेशनल और IPL के टूर्नामेंट्स को आयोजित किया है। वहां ICC T20 World Cup, 2021 भी शानदार सुरक्षात्मक माहौल में आयोजित किया गया। 

गौरतलब है कि ASIA CUPA 2018, जिसमें भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने की थी, वह भी UAE में ही सफलतापूर्वक कराया गया था।

अंतिम फ़ैसला कब होगा 

ACC के चीफ़ जय शाह (Jay Shah) ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि ASIA CUP 2022 पर आखिरी फ़ैसला IPL 2022 फाइनल से ठीक पहले ले लिया जाएगा। गौरतलब है कि IPL 2022 Final Match के लिए BCCI ने ‘श्रीलंका क्रिकेट’ के ऑफिशल्स को भारत आमंत्रित किया है।