क्रिकेट

Published: Feb 13, 2022 12:00 PM IST

IPL Mega Auction 2022 2nd Dayआज है मेगा ऑक्शन का दूसरा दिन, जानें कितने खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
PIC: @IPL/Twitter

बेंगलुरु: आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Auction) का पहला दिन काफी शानदार रहा। जहां सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने बढ़-चढ़कर बोलियां लगाई और देश-विदेशी खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बहाया। पहले दिन के ऑक्शन में ईशान किशन (Ishan Kishan) सबसे महंगे खिलाड़ी बने। मुंबई इंडियंस ने उन्हें 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। वहीं इतिहास में दीपक चाहर सबसे महंगे पेसर बने। जबकि आवेश खान (Avesh Khan) 10 करोड़ के साथ सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए। हालांकि ये सिर्फ पहले दिन का एक्शन था। आज ऑक्शन का दूसरा दिन है, ऐसे में आज का दिन और भी ज़्यादा रोमांचक हो सकता है। 

कब से शुरू होगा ऑक्शन 

शनिवार की तरह आज यानी रविवार को भी आईपीएल मेगा ऑक्शन दोपहर 12 बजे से ही शुरू होगा। शनिवार को मुख्य ऑक्शनर (नीलामी अधिकारी) ह्यू एडमीड्स ने नीलामी की शुरुआत की थी, लेकिन बीच उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसे बाद उन्हें हटना पड़ा और अनुभवी क्रिकेट प्रेजेंटर चारु शर्मा ने ये जिम्मेदारी बखूबी निभाई। ह्यू अब ठीक हैं और उम्मीद है कि रविवार को वह ही नीलामी की जिम्मेदारी संभालेंगे।  

कितने खिलाड़ियों पर लगेगी बोली? 

शनिवार को 1 से लेकर 97 नंबर तक के खिलाड़ियों पर बोली लगी थी। ऐसे में आज के ऑक्शन में 98 से लेकर 161 नंबर तक के खिलाड़ियों पर पहले बोली लगेगी। इनकी नीलामी सामान्य तरीके से होगी। यानी टीमों को सोचने-विचारने और बोली लगाने के लिए थोड़ा ज्यादा समय दिया जाएगा। इसके बाद 162 से लेकर 600 नंबर के बीच के खिलाड़ियों की नीलामी एक्सीलेरेटेड ऑक्शन से होगी। यानी इन खिलड़ियों की बोली के लिए केवल कुछ सेकंड का ही समय होगा फ्रेंचाइजियों के पास। इसमें ही पहले दिन नहीं बिकने वाले खिलाड़ियों को भी शामिल किया जाएगा।