क्रिकेट

Published: Oct 15, 2022 12:48 PM IST

Women's T20 Asia Cup 2022, IND vs SL श्रीलंका ने जीता टॉस, बल्लेबाजी करने का किया फैसला

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2022 (Women’s T20 Asia Cup 2022) का आज फाइनल मैच खेला जा रहा है। यह फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका (India vs Sri Lanka) के बीच खेला जा रहा है। वहीं, श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। श्रीलंका ने अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है जबकि भारतीय टीम में राधा यादव की जगह डी हेमलता को शामिल किया गया है।

प्लेइंग इलेवन : 

भारत विमेंस (प्लेइंग इलेवन): शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, दयालन हेमलता, हरमनप्रीत कौर (सी), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (डब्ल्यू), पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा, रेणुका सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़

श्रीलंका विमेंस (प्लेइंग इलेवन): चमारी अथापथु (सी), अनुष्का संजीवनी (डब्ल्यू), हर्षिता मडवी, हसीनी परेरा, निलाक्षी डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, मालशा शेहानी, ओशादी रणसिंघे, सुगंधिका कुमारी, इनोका रणवीरा, अचिनी कुलसुरिया