क्रिकेट

Published: Oct 24, 2023 08:20 PM IST

SA vs BAN World Cup 2023साउथ अफ्रीका ने विश्व कप में छक्के जड़ने के मामले में की ऑस्ट्रेलिया की बराबरी, हेनरिक क्लासेन ने जड़े सबसे ज़्यादा सिक्स

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
PIC Credit: X

नई दिल्ली: एकदिवसीय विश्व कप (World Cup 2023) क्रिकेट की प्रतियोगिता भारत में खेली जा रही है। इस टूर्नामेंट में हर मैच में कोई ना कोई रिकॉर्ड बन रहा है। आज के मैच में दक्षिण अफ्रीका ने एक बार फिर से धुआंधार पारी खेली, जिसमें बांग्लादेश (SA vs BAN) के खिलाफ भारी भरकम स्कोर खड़ा किया।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों ने विश्व कप क्रिकेट के इतिहास में एक पारी के दौरान सर्वाधिक छक्के लगाए जाने के दूसरे सबसे बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। यह रिकॉर्ड अब तक वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के नाम था। वेस्टइंडीज ने जिंबॉब्वे के खिलाफ 2015 में खेले गए मैच के दौरान 19 छक्के लगाए थे। जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इसी साल बेंगलुरु में खेले गए मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 19 छक्के जड़े थे। 

आज यही कारनामा दक्षिण अफ्रीका की टीम ने कर दिखाया है। बांग्लादेश के खिलाफ मुंबई में खेले गए मैच के दौरान दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों ने बांग्लादेश के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की और 19 छक्के जड़ डाले। 

विश्व कप में एक टीम की पारी में सर्वाधिक छक्के

हेनरिक क्लासेन ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के 

इस दौरान सबसे ज्यादा छक्के हेनरिक क्लासेन के बल्ले से निकले। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 8 छक्के जड़े हैं और 2 चौके लगाए। हालांकि वह अपना शतक पूरा नहीं कर पाए। वह 49 गेंद पर 90 रन बनाकर आउट हो गए। 

दक्षिण अफ्रीका के लिए विश्व कप की एक पारी में सर्वाधिक छक्के

बांग्लादेश को 383 का लक्ष्य  

मुकाबले की बाते करने तो, साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बांग्लादेश के खिलाफ टीम ने पांच विकेट पर 382 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से क्विंटन डिकॉक ने 174 रन की पारी खेली। जबकि हेनरिच क्लासेन ने 49 गेंद पर 90 रन बनाए। उनकी पारी में 2 चौके और 8 छक्के शामिल थे। एडेन मारक्रम ने 60 रन बनाए। इनके अलावा अंत में डेविड मिलर ने 15 गेंद पर 34 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 4 छक्के शामिल थे।