क्रिकेट

Published: Jun 08, 2023 07:35 PM IST

Steve SmithWTC Final की पहली पारी में सेंचुरी ठोक भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट सेंचुरी लगाने वालों में टॉप पर पहुंचे Steve Smith, जानिए दुनिया के टॉप पांच खिलाड़ियों के नाम

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
AP/PTI Photo

-विनय कुमार

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे सीजन- WTC Final 2023 में पहले बल्लेबाज़ी करने मैदान में उतरी ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ ने मैच के दूसरे दिन अपनी सेंचुरी पूरी की। यह उनके टेस्ट करियर की 31वीं सेंचुरी रही। आज गुरूवार, 8 जून को स्टीव स्मिथ 121 रनों के निजी स्कोर पर शार्दुल ठाकुर के बॉल पर बोल्ड हो गए। लेकिन, अपनी इस शतकीय पारी के साथ एक विशेष वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज़ कर गए।

गौरतलब है कि AUS vs IND WTC Final 2023 के इस मैच की पहली पारी की उनकी यह सेंचुरी उनके करियर में भारत के खिलाफ़ यह 9वीं सेंचुरी है। उन्होंने सबसे कम टेस्ट पारियों में 9 सेंचुरी लगाई है। हालांकि, इंग्लैंड के धुरंधर बल्लेबाज जो रूट (Joe Root) ने भी भारत के खिलाफ खेले अपने कुल टेस्ट करियर में अब तक कुल 9 सेंचुरी ठोकी हैं, लेकिन उन्होंने 45 पारियों की बल्लेबाज़ी में इतनी सेंचुरी लगाई है।

आइए एक नज़र डालते हैं, टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ़ सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले दुनिया के टॉप-5 बल्लेबाज़ों के नाम और उनके आंकड़े।

Most Test Centuries against India :

1. स्टीव स्मिथ (Steve Smith) टीम : ऑस्ट्रेलिया 

सेंचुरी : 9 

इनिंग्स : 36

2. जो रूट (Joe Root) 

टीम : इंग्लैंड 

सेंचुरी : 9

पारियां : 45

3. गैरी सोबर्स (Garry Sobers)

टीम : वेस्ट इंडीज़

सेंचुरी : 8

इनिंग्स : 30

4. सर विवियन रिचर्ड्स (Sir Vivian Richards)

टीम : वेस्ट इंडीज़

सेंचुरी : 8

इनिंग्स : 41

5. रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting)

टीम : ऑस्ट्रेलिया

सेंचुरी : 8

इनिंग्स : 51