क्रिकेट
Published: Feb 26, 2024 11:07 AM ISTYashasvi Jaiswal vs Virat Kohli किंग कोहली के रिकॉर्ड तोड़ने से चूके यशस्वी जायसवाल, जानिए 1 रन से कहां चूक गया युवा ओपनर
रांची : भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ एक सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने के विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। यशस्वी जायसवाल ने रांची में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच की चौथी पारी में 37 रनो के निजी स्कोर पर आउट होने के पहले यह कीर्तिमान स्पर्श किया। वह इंग्लैंड टीम के खिलाफ एक सीरीज में 500 से अधिक रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले केवल तीन खिलाड़ियों ने यह कारनामा किया है।
आपको बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच 2016 में खेली गई टेस्ट मैच श्रृंखला के दौरान पूर्व भारतीय कप्तान और भारत के धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली ने 655 रन बनाए थे। हालांकि इस सीरीज में अभी भी एक टेस्ट मैच बाकी है अगर उसमें यशस्वी जायसवाल एक रन भी बना लेते हैं तो वह विराट कोहली के इस रिकार्ड को तोड़ देंगे और उनसे आगे निकल जाएंगे।
अगर अबतक का रिकॉर्ड देखा जाए तो इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैचों की सीरीज में 500 से अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में विजय मांजरेकर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़ और यशस्वी जायसवाल शामिल हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 500 से अधिक रन बनाए हैं।
1961 से लेकर 2024 के बीच खोली गई श्रृंखलाओं में केवल 4 खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि हासिल की है, जिसमें यशस्वी जायसवाल का भी नाम शामिल है। हालांकि विराट कोहली ने यह कारनामा 2 बार किया है। जिसमें 2016 की सीरीज में भारत में 655 रन बनाए थे। वहीं 2018 में इंग्लैंड में खेली गयी सीरीज में भी कोहली ने 593 रन ठोंके थे।
भारत बनाम इंग्लैंड- एक सीरीज में सर्वाधिक रनों की सूची
655 रन यशस्वी जायसवाल भारत में 2024
655 रन विराट कोहली भारत में 2016
602 रन राहुल द्रविड़ इंग्लैंड में 2002
593 रन विराट कोहली इंग्लैंड में 2018
586 रन विजय मांजरेकर भारत में 1961-62