खेल

Published: Jun 04, 2021 02:48 PM IST

M.S Dhoniधोनी के घर आया एक और नया मेहमान, बेटी जीवा ने शेयर की तस्वीर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नयी दिल्ली. जी अहाँ अब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी (Mahendra singh Dhoni) घर में एक ही महीने के अंदर एक और नया मेहमान आया है। जनाब रुकिए , ज्यादा मत सोचिये, दरअसल धोनी का ये नया मेहमान एक प्यारा सा घोड़ा है। इसकी जानकारी खुद धोनी की पत्नी साक्षी ने बेटी जीवा के सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है ।  

दरअसल साक्षी ने इंस्टाग्राम पर जीवा के साथ एक छोटे से घोड़े की तस्वीर शेयर की है। फोटो में जीवा घोड़े के माथे पर हाथ रखी हुई हैं।  इससे पहले बीते महीने (मई) भी धोनी के घर नया मेहमान आया था। ये भी घोड़ा था, जिसका नाम चेतक है। इसके साथ ही तब साक्षी धोनी ने चेतक का वीडियो शेयर किया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ‘घर में आपका स्वागत है चेतक, जब आप लिली (डॉगी) से मिले तो आपने एक जेंटलमैन की तरह ही बेहतरीन और प्यारा बर्ताव किया।”

बाद में साक्षी ने धोनी का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह घोड़े का मसाज करते हुए नजर आए थे। धोनी रांची स्थित अपने फार्म हाउस में अब तक डॉगी के साथ ही खेलते नजर आते थे, लेकिन अब उनके नए शौक में घोड़ा भी जुड़ गया है।