हॉकी

Published: Jan 20, 2023 08:43 PM IST

Germany Vs South KoreaHockey World Cup, 2023 के Pool Stage का आखिरी मुकाबला आज Germany vs South Korea, जानिए प्वाइंट्स टेबल में किसके खाते में कितने प्वाइंट्स

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

-विनय कुमार

आज शाम 7 बजे FIH Men’s Hockey World Cup, 2023 की पूल स्टेज की 24वीं और आखिरी भिड़ंत साऊथ कोरिया और जर्मनी के बीच (South Korea vs Germany, Rourkela, 2023) राउरकेला के बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में शुरू हुई। इस ताज़ा वर्ल्ड कप में इन दोनों देशों ने अब तक 2-2 मैच खेले हैं। जिसमें, साउथ कोरिया के खाते में 1 मैच में जीत और 1 में हार के साथ पॉइंट्स टेबल में 3 प्वाइंट्स हैं, जबकि जर्मनी के खाते में 1 जीत और 1 ड्रॉ के साथ 4 प्वाइंट्स हैं। यदि जर्मनी जीत हासिल करती है, तो उसके 7 प्वाइंट्स हो जाएंगे और क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनाने की दिशा में मजबूती होगी।

दोनों देशों की टीम 

जर्मनी (Germany)

अलेक्जेंडर स्टैडलर, मथियास मुलर, मैट ग्रामबश, लुकास विंडफेडर, निकलास वेलन, टॉम ग्रामबश, टियो हिनरिक्स, गोंजालो पिलाट, क्रिस्टोफर रुहर, जस्टस वीगैंड, मार्को मिल्टकाउ, मार्टिन ज़्विकर, हेंस मुलर, तैमूर ओरुज़, थिस प्रिंज़, मोरित्ज़ ट्रॉम्पर्ट्ज़, मोरिट्ज़ लुडविग , जीन डेनबर्ग।

रिज़र्व खिलाड़ी:  बॉसरहॉफ, पॉल-फिलिप

कोच: आंद्रे हेनिंग

साऊथ कोरिया (South Korea)

किम जेहयोन, ली गैंगसन, ली नामयॉन्ग, जंग मांजे, ह्वांग ताएओल, ली जुंगजुन, सेओ इनवू, जी वू चेओन, ली ह्येसंग, किम जेहान, किम सुनघ्युन, जियोंग जुनवू, ली सेनघ्युन, किम ह्योंगजिन, जंग जोंग्युन, जियोन ब्यूंगजिन, यांग जिहुन, ली जुयुंग।

रिज़र्व खिलाड़ी: किम ह्योनहोंग, किम क्यूबोम

कोच: क्यो सोक शिन