खेल

Published: Jul 10, 2020 01:54 PM IST

हॉकी इंडिया अध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने हॉकी इंडिया अध्यक्ष पद छोड़ा, निगोमबाम ने पद संभाला

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली. मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने निजी प्रतिबद्धताओं के कारण हॉकी इंडिया अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया है। राष्ट्रीय महासंघ ने शुक्रवार को यह घोषणा की। हॉकी इंडिया कार्यकारी बोर्ड ने मणिपुर के ज्ञानेंद्रो निगोमबाम को अहमद के स्थान पर कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है। राष्ट्रीय संघ ने कहा, ‘‘हॉकी इंडिया कार्यकारी बोर्ड की आज आपात बैठक हुई और मणिपुर के ज्ञानेंद्रो निमोमबाम को हॉकी इंडिया का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया। ” हॉकी इंडिया ने कहा, ‘‘यह फैसला मोहम्मद मुश्ताक अहमद के त्यागपत्र के बाद किया गया जिनका त्यागपत्र हॉकी इंडिया को सात जुलाई को मिला था जिसमें उन्होंने इसका कारण निजी और पारवारिक प्रतिबद्धताएं बतायी थी। ” (एजेंसी)