खेल

Published: Jan 25, 2022 05:25 PM IST

PVSM Award गणतंत्र दिवस पर नीरज चोपड़ा होंगे 'परम विशिष्ट सेवा मेडल' से सम्मानित, 384 लोगों को मिलेगा वीरता पुरस्कार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

नई दिल्ली: टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympic) में भारत का नाम रोशन करने वाले नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) आज के समय में किसी न किसी चीज़ को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। उन्होंने ओलंपिक में गोल्ड मेडल (Gold Medalist Neeraj Chopra) जीतकर इतिहास रचा था। जिसके बाद अब गोल्डन बॉय (Golden Boy) नीरज चोपड़ा को परम विशिष्ट सेवा मेडल (Param Vishisht Seva Medal) से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी को यह पुरस्कार दिया जाएगा। इस अवार्ड के लिए कुल 384 लोगों के लिए वीरता पुरस्कार की घोषणा की गई है। 

जानकारी दी गई है कि, 73 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्वारा 384 लोगों के लिए वीरता पुरस्कार का ऐलान किया गया है। इसमें 12 शौर्य चक्र, 29 परम विशिष्ट सेवा मेडल, 4 उत्तम युद्ध सेवा मेडल 53 अति विशिष्ट सेवा मेडल, 13 युद्ध सेवा मेडल शामिल हैं। वहीं 122 विशिष्ट सेवा मेडल, 81 सेना मेडल (गैलेंट्री), 2 वायु सेना मेडल, 40 सेना मेडल, 8 नौसेना मेडल, 14 वायु सेना मेडल (Devotion to Duty) भी शामिल हैं।

साथ ही ये भी खबर है कि, इस बार गणतंत्र दिवस की परेड में हरियाणा की झांकी को काफी खास तरीके से बनाया गया है। उस झांकी में नीरज चोपड़ा की आदमकद प्रकृति भी दिखाई जाएगी। राज्य के सूचना, जनसंपर्क और भाषा विभाग के निदेशालय ने शनिवार को इस बात की जानकारी साझा की है।

ज्ञात हो कि, नीरज चोपड़ा 4 राजपूताना राइफल्स में सूबेदार पद पर भी तैनात हैं। सेना में रहने के बावजूद उन्होंने तोको में बेहतरीन प्रदर्शन कर देश का नाम दुनियाभर में रोशन किया था। उनके ऐसे ही शानदार प्रदर्शन की वजह से उन्हें विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है, लेकिन अब उन्हें 26 जनवरी को परम विशिष्ट सेवा मेडल (PVSM) भी मिलने वाला है।