अन्य खेल

Published: Oct 04, 2023 06:04 PM IST

Asian Games 2023नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, जेवलिन थ्रो में जीता 'गोल्ड', 4x400 मीटर रिले में भी 'स्वर्ण पदक' भारत के नाम

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: एशियाई खेल 2023 के भाला फेंक में स्पर्धा में भारत के नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने इसिहास रचा है। भारतीय खिलाडी ने जेवलिन में 88.88 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, भारत के ही किशोर जेना (Kishore Jena) ने सिल्वर मैडल जीता। इसके साथ ही भारत के खाते में यह 17 वां गोल्ड आया है।  

रिले में भारतीय टीम ने जीता स्वर्ण पदक, महिलाओं को मिला रजत पदक 

भारतीय पुरूष चार गुणा 400 मीटर रिले टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, भारत की विमेंस 4×400 मीटर रिले टीम ने सिल्वर मेडल जीता। ऐश्वर्या, प्राची, शुभा और विथ्या ने कमाल का प्रदर्शन किया। रिले में स्वर्ण पदक जीतकर भारत ने अपने खाते में एक और मेडल डाल दिया है। इस तरह अब तक भारत 18 गोल्ड मेडल जीत चुका है। एशियाई खेलों में भारत के खाते में अब तक कुल 81 पदक आए है।

एशियाई खेलों में भारत के पास कितने पदक

स्वर्णः 18

रजतः 31

कांस्यः 32

कुलः 81

अविनाश साबले ने 5000 मीटर दौड़ में जीता रजत पदक 

इससे पहले, एथलेट अविनाश साबले ने 5000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता। उन्होंने इससे पहले 3000 मीटर स्टीपलचेज में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।