अन्य खेल

Published: Feb 22, 2020 07:35 PM IST

अन्य खेलVideo: पाकिस्तानी क्रिकेटर ने मनाई महाशिवरात्रि, कहा - ''हर हर महादेव''

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

कराची. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के प्रतिबंधित खिलाडी दानिश कनेरिया ने महाशिवरात्रि का पावन पर्व धूमधाम से मनाया हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ‘हर-हर महादेव’ लिखा और एक वीडियो भी शेयर किया हैं, जिससे कनेरिया एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहे हैं।

जानकारी के लिए बतादें कि कनेरिया ने हाल ही में अपने साथी खिलाडियों और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा था कि, उनके साथ धर्म के आधार पर भेदभाव किया गया। वहीं 2012 में स्पॉट फिक्सिंग के चलते उन पर आजीवन प्रतिबंध लगाया गया है।

दानिश कनेरिया ने कराची के श्री रत्नेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि मनाई। कनेरिया ने भगवन शिव के दर्शन करते हुए एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है और लिखा, ‘महाशिवरात्रि के अवसर पर कराची स्थित श्री रत्नेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन किया। भगवान महादेव आप सभी को खुशियां प्रदान करें। हर हर महादेव।’