खेल

Published: Mar 02, 2022 03:25 PM IST

IPL 2022मुंबई में आगामी IPL सीज़न की तैयारियां तेज़, BCCI अधिकारियों के साथ आदित्य ठाकरे ने की मीटिंग

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo:@ANI/Twitter

मुंबई: 2022 आईपीएल (Indian Premier League 2022) सीज़न की शुरुआत के लिए अब कुछ ही दिन बाकी है। IPL 2022 26 मार्च (Indian Premier League) को होने जा रहा है। कई मैच मुंबई और नवी मुंबई में खेले जाने हैं। ऐसे में मुंबई में आईपीएल की तैयारियां ज़ोरो-शोरो से चल रही हैं। इस बीच मुंबई में महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे ने बुधवार को एक हाई लेवल मीटिंग की। इस बैठक में बीसीसीआई के अधिकारियों समेत महाराष्ट्र पुलिस और नगर पालिका के अधिकारी मौजूद रहे। 

एएनआई के अनुसार, आईपीएल के सुचारू प्रवाह को सुनिश्चित करने के लिए महाराष्ट्र के मंत्रियों एकनाथ शिंदे और आदित्य ठाकरे ने BCCI, मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई के पुलिस और नगर निगमों के अधिकारियों के साथ एक संयुक्त बैठक की। 

बता दें कि, IPL 2022 की 10 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है। पहले ग्रुप (Group A Teams) में 5 और दूसरे ग्रुप (Group B Teams) में 5 टीमें हैं। इस नए सीजन में जुड़ी दो नई टीमों को अलग-अलग ग्रुप में रखा गया है।

टीमों को टूर्नामेंट के दौरान हवाई यात्रा से बचने के लिए BCCI ने एक ही बायो-बबल में इस सीजन का आयोजन किया है। IPL 2022 की शुरुआत 26 मार्च को होगी, और इसमें कुल 70 लीग मैच खेले जाएंगे। ये सभी मुकाबले मुंबई और पुणे के 4 स्टेडियम में होंगे। प्लेऑफ मुकाबलों के लिए वेन्यू की घोषणा बाद में की जाएगी।