खेल

Published: Aug 08, 2021 10:47 PM IST

Tokyo Olympics 2020टोक्यो ओलंपिक का समापन: बजरंग पुनिया ने थामा तिरंगा, भारत की झोली में इस बार आए सात मेडल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
AP/PTI Photo

टोक्यो. टोक्यो ओलंपिक 2020 (Tokyo Olympics 2020) में खेलों का आज समापन हो गया है। क्लोजिंग सेरेमनी में पहलवान बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) ने भारत (India) का ध्वज थामे नजर आए। भारत ने इस ओलंपिक में अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया। जिसके बदौलत भारत ने 7 मेडल हासिल किए। इस ओलंपिक में भारत 48वें स्थान पर रहा। इससे पहले भारत ने 2012 के लंदन ओलंपिक में कुल 6 मेडल जीते थे।

भारत के लिए 7 अगस्त एक ऐतिहासिक दिन था। इस दिन नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने 13 साल में पहली बार भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। जबकि वेटलिफ्टर मीराबाई चानू (Mirabai Chanu) और रेसलर रवि कुमार दहिया (Ravi Kumar Dahiya) ने सिल्वर मेडल दिलाया जीता। वहीं भारत की दिग्गज शटलर पीवी सिंधु (PV Sindhu), रेसलर बजरंग पूनिया (Bajrang Punia), बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन (Lovlina Borgohain) और पुरुष हॉकी टीम (men’s hockey team) ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया।

टोक्यो ओलंपिक में सबसे ज्यादा 113 मेडल जीतकर अमेरिका टॉप पर रहा। अमेरिका ने 39 गोल्ड, 41 सिल्वर और 33 ब्रॉन्ज मेडल जीते। जबकि 88 मेडल जीतकर चीन दूसरे स्थान पर रहा। चीन ने 28 गोल्ड, 32 सिल्वर और 18 ब्रॉन्ज मेडल जीते। वहीं जापान 58 मेडल जीतकर तीसरे स्थान रहा। जापान ने ओलंपिक में 27 गोल्ड, 14 सिल्वर और 17 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं।

देश गोल्ड मेडल सिल्वर मेडल ब्रॉन्ज मेडल कुल मेडल
अमेरिका 39 41 33 113
चीन 38 32 18 88
जापान 27 14 17 58
ग्रेट ब्रिटेन 22 21 22 65
रूस 20 28 23 71
ऑस्ट्रेलिया 17 7 22 46
नीदरलैंड 10 12 14 36
फ्रांस 10 12 11 33
जर्मनी 10 11 16 37
इटली 10 10 20 40