खेल

Published: Jul 27, 2021 01:48 PM IST

Tokyo Olympics 2020लक्ष से चुके पिस्टल और राइफल, मैडल नहीं लगी हाथ, भारत के निशानेबाज़ हुए निराश

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली: टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020) से भारत को काफी उम्मीदें हैं। लेकिन जिस खेल से भरता को सबसे ज़्यादा उम्मीद थी उससे सिर्फ निराशा ही हाथ आई है। वह खेल निशानेबाजी यानी शूटिंग (Shooting) का है। इस खेल में भारत को सिर्फ नाकामी ही हाथ लगी है। इस खेल से उम्मीदें तो थी, लेकिन इस खेल से भारत को एक भी पदक हासिल नहीं हुआ है। पिस्टल हो या राइफल भारतीय निशानेबाजों के का निशाना हर हथियार से चूका गया।

टोक्यो ओलंपिक के चौथे दिन पर भारत निशानेबाजी के मिक्स्ड टीम इवेंट में मेडल की उम्मीद गवां दी है। 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत की दो जोड़ियां मिलकर भी पदक नहीं जीत पाई। क्वालिफिकेशन राउंड में भारत के इलावेनिल और दिव्यांश पंवार की जोड़ी 12वें नंबर पर रही, वहीं अंजुम मौदगिल और दीपक कुमार 18वें स्थान पर रहें।

12वें नंबर पर रहे इलावेनिल और दिव्यांश पंवार की जोड़ी ने क्वालिफिकेशन राउंड में 626।5 का स्कोर हासिल किया। जबकि अंजुम मौदगिल और दीपक कुमार ने 623।8 अंक लेकर 18 वें स्थान पर रही। इस मिक्स्ड टीम इवेंट में क्वालिफिकेशन के 2 राउंड होते हैं। लेकिन भारत की ये जोड़ी पहले ही राउंड से बाहर हो गई। इससे पहले आज सुबह 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में भी भारत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। जहां भारत के सौरभ चौधरी और मनु भाकर की जोड़ी के हाथ हार आई। इसके अलावा अभिषेक और यशस्विनी की जोड़ी ने भी मेडल लाने में असमर्थ रहे हैं।