खेल

Published: Jan 21, 2024 06:53 PM IST

Sania-Shoaib Divorce आखिर क्यों टूटी सानिया-शोएब की शादी? पाकिस्तानी मीडिया ने किया बड़ा खुलासा

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
सानिया मिर्ज़ा और शोएब मलिक

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक (Shoaib Malik) ने शनिवार को पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद (Sana Javed) के शादी कर हर किसी को हैरान कर दिया है। उन्होंने अपनी शादी की तस्वीर सोशल मीडिया (Social Media) पर शेयर की, जिसके बाद ही यह पता चल गया कि शोएब मालिक और भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा का तलाक हो चुका है। 

ऐसे में अब यह सवाल उठ रहे हैं कि सानिया मिर्ज़ा और शोएब मालिक के बीच ऐसा क्या क्या हुआ, जिसकी वजह से दोनों के रस्ते अलग हो गए। पाकिस्तानी मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो शोएब ने सानिया को धोखा दिया था। जिसकी वजह से सानिया काफी नाराज थीं। रिपोर्ट में बताया गया है कि क्रिकेटर के सानिया के रहते हुए दूसरी जगह विवाहेतर संबंध थे।

शोएब मलिक की तीसरी शादी के बाद पाकिस्तानी अखबार ‘द डेली पाकिस्तान’ की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि शोएब के परिवार का कोई भी सदस्य उनके निकाह में मौजूद नहीं था। दरअसल, मलिक की बहनें उनकी तीसरी शादी से खुश नहीं थीं। शोएब मलिक की तलाकशुदा अभिनेत्री सना जावेद के साथ तीसरी शादी में उनके परिवार का कोई भी सदस्य शामिल नहीं हुआ। मलिक की बहनों ने टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के साथ उनके तलाक पर गंभीर चिंता जताई है। 

पाकिस्तानी मीडिया में चल रही रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि न तो सानिया और न ही शोएब ने सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते के बारे में बात की है। लेकिन, उनके रिश्ते में खटास की अफवाहें काफी लंबे समय से चल रही हैं। यहां तक कि सानिया द्वारा शेयर किए गए स्टोरी भी बता रही थी कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं था। सानिया ने पिछले कुछ दिनों में इंस्टाग्राम पर कई पोस्ट साझा किए थे, जो उनके भीतर की उथल-पुथल के बारे में बता रहा है। 

जानकारी के लिए बता दें कि सानिया और शोएब का निकाह 2010 में हैदराबाद में हुआ था। दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम इजहान मिर्जा मलिक है। पहली बार शोएब और सानिया के बीच दूरी बढ़ने की खबरें साल 2022 में सामने आई थीं। उस समय पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि शोएब ने सानिया को धोखा दिया था। जहां यह तक दावा किया जा रहा था कि शोएब पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा उमर के साथ रिलेशनशिप में हैं। उस समय शोएब और आयशा की रोमांटिक तस्वीरें भी सामने आई थीं। 

जिसके बाद शोएब और आयशा दोनों ने महज इसे अफवाह बताया था। सानिया शोएब की दूसरी पत्नी हैं। उनकी पहली पत्नी आयशा सिद्दिकी भी हैदराबाद से ही हैं। अब मलिक ने तीसरी शादी कर ली है। शोएब की तीसरी पत्नी सना जावेद भी तलाकशुदा हैं। ऐसे में सानिया और उनके परिवार वालों ने बताया कि शोएब और उनका कुछ महीने पहले ही तलाक हो गया है।