राज्य

Published: Oct 18, 2020 08:35 AM IST

गिरफ्तारबें‍गलुरु: बार मालिक हत्याकांड पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Representative Photo

बेंगलुरु. बें‍गलुरु (Bengluru) में बार मालिक की गोली मारकर हत्या (Murder) करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। जांच के दौरान चारों को पुलिस उस स्थान पर ले गई जहां उन्होंने अपने हथियार छिपा रखे थे तभी उनमें से दो ने पुलिस दल पर हमला करने की कोशिश की।

आत्मरक्षा में पुलिस दल ने उन पर गोली चलाकर उनमें से दो को घायल कर दिया। दोनों ‍घायल आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि चिक्कमंगलुरु जिले के कोप्पा शहर के मूल निवासी बार मालिक मनीष शेट्टी(45) बृहस्पतिवार को ब्रिगेड रोड के पास बार से बाहर निकले थे, तभी मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। हमलावर मौके से फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों को बेंगलुरु के गांधीनगर के एक लॉज से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों की पहचान कोडागु जिले में सोमवारपेट के शशिकिरण (45) और नित्या (29),मंगलुरु निवासी गणेश (39) और दक्षिण कन्नड़ जिले के बंतवाल के अक्षय (32) के तौर पर हुई है।