छत्तीसगढ़

Published: Jul 29, 2020 02:56 PM IST

जवान गोलीदुर्घटनावश गोली चली, जवान घायल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
प्रतीकात्मक तस्वीर

रायपुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में दुर्घटनावश गोली चलने से डीआरजी (जिला रिजर्व गार्ड) का जवान घायल हो गया है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी । सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि जिले के इंजरम थाना क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान मंगलवार रात दुर्घटनावश गोली चलने से डीआरजी का जवान भरत कश्यप घायल हो गया है।

अधिकारियों ने बताया कि इंजरम थाना क्षेत्र में जवानों को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था और दल जब क्षेत्र में था तब कश्यप से अचानक गोली चल गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में कश्यप के पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर गया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद घायल जवान को वहां से निकाला गया तथा पड़ोसी राज्य तेलंगाना के भद्राचलम के अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल जवान की हालत स्थिर है। बेहतर इलाज के लिए जवान को हेलिकाप्टर से रायपुर भेजा जा रहा है।