छत्तीसगढ़
Published: Apr 03, 2023 10:51 AM ISTBilaspur News बिलासपुर में बड़ा हादसा, कांग्रेस के कार्यक्रम के दौरान अचानक नेताओं से भरा स्टेज गिरा, कई लोग हुए चोटिल-Video
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर (bilaspur) जिले में रविवार को कांग्रेस के ‘लोकतंत्र बचाओ’ कार्यक्रम दौरान मंच गिरने से दो विधायक और कुछ नेता घायल हो गए है। बिलासपुर के देवकीनंदन चौक पर हुई इस घटना में कांग्रेस छत्तीसगढ़ इकाई के प्रमुख मोहन मरकाम बाल-बाल बचे। बताया जा रहा है कि फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ पार्टी ने यहां मशाल रैली का आयोजन किया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब कांग्रेस नेता कांग्रेस (Congress Leaders) की मशाल रैली के बाद आम जनता को संबोधित कर रहे थे। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में देख सकते हैं कि, मंच पर कांग्रेस के कई नेता नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह नारे लगा रहे है। स्टेज पर काफी लोग नज़र आ रहे है। इसी दौरान नेताओं से भरा मंच अचानक ढह गया और नेता नीचे गिर गए। इस घटना में शैलेश पांडे और रश्मि सिंह और पार्टी के कुछ अन्य नेताओं को इस घटना में मामूली चोटें आई हैं।
स्टेज गिरने के बाद घटनास्थल पर भगदड़ मच गई। वीडियो में यह भी नजर आ रहा है कि वहां मौजूद लोग चिल्लाने लगे। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। लेकिन इस घटना में कुछ नेताओं को चोटें आई हैं। कांग्रेस के ‘लोकतंत्र बचाओ’ कार्यक्रम के दौरान हुई इस घटना से हड़कंप मच गया।घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य कर्मी मौके पर पहुंचे और प्राथमिक उपचार किया।