छत्तीसगढ़

Published: Jan 08, 2024 09:44 AM IST

Chhattisgarhपूर्व CM भूपेश बघेल के पिता का निधन, तीन महीने से अस्पताल में थे भर्ती

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
छत्तीसगढ‍़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल बीच में।

रायपुर: छत्तीसगढ‍़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel ) पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता नंद कुमार बघेल ( Nand Kumar Baghel ) का सोमवार यानी आज सुबह देहांत हो गया। पूर्व सीएम ने यह जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट कर यह जानकारी दी।

10 जनवरी को अंतिम संस्कार

छत्तीसगढ‍़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट पर लिखा कि दु:ख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि बाबूजी श्री नंद कुमार बघेल जी का आज सुबह निधन हो गया है। अभी पार्थिव शरीर को पाटन सदन में रखा गया है। मेरी छोटी बहन के विदेश से लौटने के बाद अंतिम संस्कार 10 जनवरी को हमारे गृह ग्राम कुरुदडीह में होगा। 

89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

पूर्व सीएम के पिता ने सुबह 6 बजे आखिरी सांसें ली। 89 साल की उम्र में उनका निधन हुआ है। बता दें कि पूर्व सीएम के पिता पिछले 3 महीने से राज्य की राजधानी रायपुर के श्रीबालाजी हॉस्पिटल में भर्ती थे। श्रीबालाजी हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. दीपक जायसवाल ने बताया कि नंद कुमार बघेल लंबे समय से अस्वस्थ थे और काफी कमजोर थे। उन्होंने आज सुबह आखिरी सांसें लीं। 

विवादों में रहे पूर्व सीएम के पिता

 छत्तीसगढ‍़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  के पिता नंद कुमार बघेल का जीवन भी काफी विवादों में रहा है। हालांकि वे कभी भी राजनीति में सक्रिय रूप से भाग रहे। सिर्फ एक बार 1980 के दशक में उन्होंने स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में दुर्ग लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। नंद किशोर ने ‘ब्राह्मणकुमार रावण को मत मारो’ नाम की एक किताब भी लिखी थी। इस किताब पर भी काफी बड़ा विवाद हुआ था। 

24 दिनों तक जेल में थे बंद

नंद कुमार बघेल ने किताब के माध्यम से ये साबित करने की कोशिश की थी कि राम गलत थे और रावण को मारना गलत था। इस किताब को लेकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया था और 24 दिनों तक वह जेल में भी रहे। वहीं राम को लेकर ही विवादित बयान देने पर खुद भूपेश बघेल ने उन्हें जेल भिजवा दिया था।