दिल्ली

Published: Jun 21, 2022 11:48 PM IST

Delhi Corona Updateदिल्ली में कोरोना संक्रमण के 1383 नए केस, एक की मौत; पॉजिटिविटी रेट 7.22% दर्ज

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली. दिल्ली (Delhi) में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1,383 नए मरीज दर्ज किए गए हैं। जबकि महामारी से एक की मौत हुई है। इसी के साथ संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 19,24,532 हो गई है। जबकि, मृतकों की संख्या 26,239 पर पहुंच गई है। वहीं, राज्य में आज 1,162 लोग कोरोना से उबरने के बाद महामारी से ठीक होने वालों की संख्या 18,92,698 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में आज पॉजिटिव रेट 7.22 प्रतिशत दर्ज किया गया है। इसी के साथ एक्टिव मरीजों की संख्या 5,595 हो गई हैं। होम आइसोलेशन में 3,964 मरीज और अस्पताल में 248 मरीज भर्ती है। विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 19,165 नमूनों की कोरोना जांच की गई, जिनमें 12,112 RT-PCR और 7053 एंटीजन टेस्ट शामिल है। राज्य में अब तक 3,89,06,179 नमूनों की जांच की जा चुकी हैं।

आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में वर्तमान में कोविड अस्पतालों में आरक्षित 9,506 में से 9,227 बेड खाली हैं। वहीं, कोविड केयर सेंटर के 25 और कोविड हेल्थ सेंटर के 129 बेड खाली हैं। दिल्ली में बीते 24 घंटे में 26,463 वैक्सीन की डोज लगाई गई हैं। इनमें 1,829 पहली डोज, 5,403 दूसरी डोज और 19,231 बूस्टर डोज शामिल हैं। इसके अलावा 15-17 उम्र के 507 लोगों ने वैक्सीन की डोज लगवाई।