दिल्ली

Published: Aug 20, 2022 01:32 AM IST

Delhi Corona Updateदिल्ली में 1,417 नए कोरोना केस, तीन मरीजों की मौत; पॉजिटिविटी रेट 7.53% दर्ज

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Representative Photo

नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में पिछले 24 घंटे में 1,417 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, संक्रमण से 03 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 19,91,772 और मृतक संख्या 26,411 पर पहुंच गई है। वहीं, राज्य में आज 2,094 लोग कोरोना से उबरने के बाद महामारी से ठीक होने वालों की संख्या 19,59,215 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में आज पॉजिटिव रेट 7.53 प्रतिशत दर्ज किया गया है। इसी के साथ एक्टिव मरीजों की संख्या 6,146 हो गई हैं। होम आइसोलेशन में 4,216 मरीज और अस्पताल में 513 भर्ती है। विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 18,829 नमूनों की कोरोना जांच की गई, जिनमें 13,430 RT-PCR और 5,399 एंटीजन टेस्ट शामिल है। राज्य में अब तक 3,97,90,352 नमूनों की जांच की जा चुकी हैं।

आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में वर्तमान में कोविड अस्पतालों में आरक्षित 9,420 में से 8,876 बेड खाली हैं। वहीं, कोविड केयर सेंटर के 25 और कोविड हेल्थ सेंटर के 129 बेड खाली हैं। दिल्ली में बीते 24 घंटे में 32,387 वैक्सीन की डोज लगाई गई हैं। इनमें 2,069 पहली डोज, 4,908 दूसरी डोज और 25,410 बूस्टर डोज शामिल हैं। इसके अलावा 15-17 उम्र के 462 लोगों ने वैक्सीन की डोज लगवाई।