दिल्ली

Published: Aug 18, 2022 11:37 PM IST

Delhi Corona Updateदिल्ली में 1,964 नए कोरोना मरीज, 08 की मौत; पॉजिटिविटी रेट गिरकर 9.42% हुआ

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में पिछले 24 घंटे में 1,964 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, संक्रमण से 08 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 19,90,355 और मृतक संख्या 26,408 पर पहुंच गई है। वहीं, राज्य में आज 1,939 लोग कोरोना से उबरने के बाद महामारी से ठीक होने वालों की संख्या 19,57,121 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में आज पॉजिटिव रेट 9.42 प्रतिशत दर्ज किया गया है। इसी के साथ एक्टिव मरीजों की संख्या 6,826 हो गई हैं। होम आइसोलेशन में 4,323 मरीज और अस्पताल में 539 भर्ती है। विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 20,844 नमूनों की कोरोना जांच की गई, जिनमें 14,954 RT-PCR और 5,890 एंटीजन टेस्ट शामिल है। राज्य में अब तक 3,97,71,523 नमूनों की जांच की जा चुकी हैं।

आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में वर्तमान में कोविड अस्पतालों में आरक्षित 9,417 में से 8,858 बेड खाली हैं। वहीं, कोविड केयर सेंटर के 25 और कोविड हेल्थ सेंटर के 129 बेड खाली हैं। दिल्ली में बीते 24 घंटे में 26,394 वैक्सीन की डोज लगाई गई हैं। इनमें 1,657 पहली डोज, 4,275 दूसरी डोज और 20,462 बूस्टर डोज शामिल हैं। इसके अलावा 15-17 उम्र के 333 लोगों ने वैक्सीन की डोज लगवाई।