दिल्ली

Published: Jul 29, 2020 08:31 AM IST

दिल्ली बलात्कारदिल्ली में 23 वर्षीय महिला से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Representational Pic

नयी दिल्ली.  उत्तरी दिल्ली में लाल किला के पास एक पार्क में एक व्यक्ति ने 23 साल की महिला से कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपी और पीड़िता दोनों बेघर हैं और एक-दूसरे को जानते थे। उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार की है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि शनिवार को एक व्यक्ति ने महिला के सिर से खून बहता देख पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को फोन किया था। पुलिस उसे अस्पताल ले गयी ,जहां उसने डॉक्टरों को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उससे बलात्कार किया और विरोध करने पर उसके सिर पर पत्थर से वार किया। उसने बताया कि आरोपी ने उसकी बेटी का अपहरण कर लिया है, हालांकि, पुलिस बाद में बच्ची को खोजने में सफल रही।