दिल्ली

Published: Sep 09, 2023 10:36 PM IST

Delhi Newsदिल्ली के आनंद विहार मेट्रो स्टेशन के पास फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की 10 से अधिक गाड़ियां मौजूद

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली. दिल्ली (Delhi) के आनंद विहार मेट्रो स्टेशन (Anand Vihar Metro Station) के पास एक फैक्ट्री में शनिवार को भीषण आग लग गई। यह घटना डीडीए इंडस्ट्रियल एरिया के पास की है। आग पर काबू पाने के लिए मौके पर दमकल की 10 से अधिक गाड़ियां मौजूद है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर आग का वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें आग का भयावह मंजर देखा जा सकता है। आग के कारण उठ रहा धुआं भी करीब 20 किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा है। आग ने कुछ ही मिनटों में पूरी फैक्ट्री बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। आग को आसपास की अन्य फैक्ट्रियों में फैलने से रोकने के लिए दिल्ली अग्निशमन सेवा के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

जानकारी के मुताबिक यह आग आज शाम सात बजे के करीब लगी, जिससे इलाके में अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इस घटना के बारे में दमकल विभाग को सूचित किया। इस दौरान जैसे ही आग की घटना के बारे में पता लगता ही दमकल की 10 से अधिक गाड़ियां घटनास्थल के लिए रवाना हुई और मौके पर पहुंचकर दमकल कर्मियों ने आग को बुझाने का अभियान शुरू किया।

बताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी। हालांकि, दमकल विभाग ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिलहाल दमकल कर्मी आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।