दिल्ली
Published: Nov 20, 2022 03:07 PM ISTMCD Election 2022दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका: पूर्व सांसद महाबल मिश्रा MCD चुनाव से पहले AAP में शामिल
नई दिल्ली: दिल्ली में इस समय MCD चुनाव को लेकर राजनीती गरमाई हुई है। इसी बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। MCD चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के पूर्व सांसद आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की सार्वजनिक रैली के दौरान पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता महाबल मिश्रा (Congress leader Mahabal Mishra) MCD चुनाव से पहले AAP में शामिल हुए।
MCD चुनाव से पहले कांग्रेस के पूर्व MP महाबल मिश्रा AAP में शामिल हो गए हैं। जबकि उनका बेटा पहले से AAP पार्टी की तरफ से विधायक है। कांग्रेस के पूर्व सांसद और पूर्वांचल समाज के बड़े नेता महाबल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल पहाड़गंज में जनसभा करने पंहुचे थे। इस बीच दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) मौजूद रहे।
माना जा रहा है कि अपने बेटे से प्रभावित होकर उन्होंने यह गदम उठाया है। इस दौरान उनके साथ में महाबल मिश्रा और विधायक विनय मिश्रा भी मौजूद रहे महाबल मिश्रा द्वारका से आप विधायक विनय मिश्रा के पिता हैं। दिल्ली नगर निगम (MCD) के चुनाव को से पहले इसे कांग्रेस के लिए झटका माना जा रहा है। हालांकि दिल्ली एमसीडी चुनाव में मुख्य मुकाबला आप और बीजेपी के बीच ही माना जा रहा है।
अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली में पूर्वांचल समाज के लोकप्रिय नेता श्री महाबल मिश्रा का मैं आम आदमी पार्टी परिवार में स्वागत करता हूँ। जनता और समाज के बीच आपके अनुभव के साथ हम सब मिलकर देश को आगे बढ़ाएँगे। इस बीच केजरीवाल ने बीजेपी पर हमला बोला।