दिल्ली

Published: Mar 16, 2021 09:35 AM IST

नजर हटी दुर्घटना घटीशख्स की नज़र हटते ही अजगर ने कर दिया हमला, 1 सेकंड में बदला खेल, देखें Video

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली. सोशल मीडिया (Social Media) पर यूं तो आपने कई सांप के वीडियो देखे होंगे। लोग सांपों का वीडियो इतने करीब से बनाते हैं कि, जैसे- वो उनके पालतू हों। आमतौर पर ये देखकर बहुत सामान्य लगता है, लेकिन इसमें काफी रिस्क रहता है। दअसल एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें अगर एक सेकंड की भी चूक होती तो वीडियो बनवा रहे शख्स की जान जा सकती थी।

क्या है वीडियो में ?

वीडियो में देखा जा सकता है कि, ब्रूयर ने एक बॉक्स में अजगर (Python viral video) को रखा हुआ है, जबकि खुद उसके बगल खड़े हुए हैं। इसके अलावा वो स्टिक से उसके सिर को उठाए रहते हैं। उनका वीडियो शुरू ही हुआ होता है कि अजगर अचानक उनके चेहरे पर हमला कर देता है, लेकिन उनकी किस्मत अच्छी थी। वो तुरंत पीछे हट गए। इसके बाद वो हंसने लगे। अगर एक सेंकड की भी देर हुई होतो तो उनका चेहरा अजगर बिगाड़ देता।

बता दें कि वीडियो में नज़र आ रहे शख्स ‘ब्रूयर’ कैलिफोर्निया (California) में रेप्टाइल चिड़ियाघर के संस्थापक है। वे सांपों के बारे में अच्छी जानकारी रखते हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर आप अजीबो-गरीब सांपों के वीडियो देखने को मिल जाएंगे। किसी वीडियो में वो अजगर को गले में लिए नजर आएंगे, तो किसी में वो सांप का जहर निकालते हुए मिलेंगे, लेकिन हाल ही में उनके साथ जो हादसा हुआ वो वाकई में बहुत ज्यादा भयानक था। जिसमें वो बाल-बाल बच गए।

बहुत स्मार्ट होते हैं सांप 

ब्रूयर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि वाह, जैसे ही मेरी आंख अजगर से हटी उसने हमला कर दिया, आपने देखा कि सांप कितने स्मार्ट होते हैं? मेरे दूसरी ओर देखने पर उसको पता चल गया था कि हमले के वक्त मैं कूदने के लिए तैयार नहीं रहूंगा, लेकिन मेरी किस्मत अच्छी थी। अजगर को आमतौर पर दम घोंटकर अपना शिकार करते हैं वहीं, अन्य सांप हमले के वक्त वो जहर भी छोड़ता। कुछ सांपों के जहर ऐसे होते हैं, जो आंख में जाने पर इंसानों को अंधा कर देते हैं।