दिल्ली

Published: Mar 19, 2023 10:45 AM IST

Delhi Videoदिल्ली फिर शर्मसार! दरिंदे ने गला पकड़ा, जबरदस्ती खींचकर गाड़ी में बैठाया… लड़की को कार में डाल मौके से फरार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pic: ANI

नई दिल्ली. जहां एक तरफ हाल ही में दिल्ली के हुई कंझावला घटना (Kanjhawala Case) से लोग सकते में है। लेकिन दिल्ली में महिलाओं के साथ क्रूरता की हद पार करनेवाली यह कोई पहली घटना नहीं है। इसी कड़ी में अब दिल्ली के मंगोलपुरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो लड़के एक लड़की को जबरदस्ती एक कैब में बैठाते हुए साफ़-साफ़ दिख रहे हैं।

सोशल मीडिया में वायरल इस वीडियो में दिख रहा है कि, एक लड़की को एक लड़का उसकी गर्दन पकड़कर जबरन घसीट रहा है। जबकि लड़की इसका विरोध करती है। पर लड़का अपनी कार में उसे जबरन बैठा देता है। वहीं, वीडियो में काली टीशर्ट पहने एक और लड़का भी दिखाई देता है, जो कि कार के साथ मौके पर खड़ा दिखाई देता है। फिर वे लड़के उस लड़की को कार में बैठाकर अपने साथ लेकर चले जाते हैं।

वहीं, अब इस वायरल वीडियो के संबंध में पुलिस DCP का कहना है कि, पुलिस के संज्ञान में ये मामला सामने आया है।पुलिस ने कैब के मालिक का पता लगा लिया है। कैब के मालिक का पता गुरुग्राम का है। पुलिस की एक टीम को वहां भेज भी दिया गया है। मामले पर पुलिस अधिकारी ने बताया कि, कैब शनिवार देर रात लगभग 11:30 बजे गुरुग्राम के इफको चौक पर देखी गई थी। पुलिस को इसका CCTV फुटेज भी मिला है।

 अधिकारी ने यह भी बताया कि, पुलिस ड्राइवर का पता लगा रही है, जो उस रात कार को चला रहा था। साथ ही अब पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वीडियो में दिख रहे दोनों लड़के लड़की को लेकर कहां गए हैं । आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज को भी पुलिस अब जोर-शोर से खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार जल्द ही लड़के-लड़की के बारे में पता लगा लिया जाएगा। कैब के मालिक से भी इस बाबत पूछताछ की जाएगी।