दिल्ली

Published: Feb 28, 2023 01:08 PM IST

Delhi Rapeदिल्ली: म्यांमार की रिफ्यूजी महिला के साथ 'गैंगरेप', ऑटो ड्राइवर ने किया था 'अगवा'

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Representative Photo

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली (Delhi) से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां के कालिंदी कुंज इलाके में एक म्यांमार की महिला रिफ्यूजी से कथित तौर पर गैंगरेप (Ganrape) का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। 

घटना पर दिल्ली पुलिस के मुताबिक, महिला को पहले एक ऑटो ड्राइवर ने अगवा कर बेहोश किया था। इसके बाद 4 लोगों ने उसके साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया। जानकारी के अनुसार महिला एक रजिस्टर्ड रिफ्यूजी है। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल जांच चल रही है।

मामले पर आरोप हैं कि म्यांमार की रहने वाली एक महिला के साथ 4 लोगों ने दुष्कर्म किया है। घटना के अनुसार एक ऑटो ड्राइवर ने महिला को बेहोश कर किडनैप किया और बाद में उसके साथ सभी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला भारत में शरणार्थी के तौर पर रह रही है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।