दिल्ली

Published: Jul 28, 2023 11:07 PM IST

Delhi Fireदिल्ली के मायापुरी में एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की 16 गाड़ियां मौजूद

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

नई दिल्ली. दिल्ली (Delhi) के मायापुरी (Mayapuri) इलाके में स्थित एक फैक्ट्री के गोदाम में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। मौके पर दमकल विभाग की 16 गाड़ियां मौजूद हैं। दमकलकर्मी आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री में आग आज रात 9:30 बजे के करीब लगी। जिसके तुरंत बाद इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की 16 गाड़ियां मौके पर पहुंची। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है। वहीं, आग लगने का कारण भी पता नहीं चला है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

इससे पहले जौनापुर में एक टेंट गोदाम में आग लग गई थी। आग की सुचना मिलते जो दमकल विभाग की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया, किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है। यह जानकारी दिल्ली अग्निशमन विभाग ने दी।