दिल्ली

Published: Jul 09, 2020 11:19 AM IST

दिल्ली आग मालगोदाममुंडका के मालगोदाम में लगी आग पर काबू

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Representative Picture

नयी दिल्ली.  पश्चिमी दिल्ली के मुंडका में एक मालगोदाम में लगी आग पर आठ घंटे के अभियान के बाद काबू पा लिया गया। दिल्ली दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस आग में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि बुधवार रात 10 बजे आग के संबंध में जानकारी मिली थी जिसके बाद दमकल के 34 वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया था। बृहस्पतिवार को सुबह छह बजे तक आग पर नियंत्रण पा लिया गया। ऐसा संदेह है कि मालगोदाम में चिकित्सकीय उपकरण रखे थे। हालांकि आग लगने के पीछे की वजह का अभी पता नहीं चला है।