दिल्ली

Published: Dec 04, 2022 10:07 AM IST

Delhi MCD Elections 2022MCD चुनाव 2022: BJP के पूर्व मेयर और उम्मीदवार के बिगड़े बोल, CM केजरीवाल को बताया 'भगोड़ा', कही ये बड़ी बात

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Pic

नई दिल्ली. जहां एक तरफ आज राजधानी दिल्ली (Delhi) में MCD चुनाव के मतदान अपनी उफान पर हैं। वहीं BJP के नॉर्थ MCD के मेयर और सिविल लाइंस अवतार सिंह ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejeriwal) को आज भगोड़ा की ‘उपाधि’ दे डाली। उन्होंने आगे यह भी कहा कि, “मेरे वार्ड में कोई मंत्री या मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार के लिए नहीं आया मैं खुद ही यानं मुख्यमंत्री के बराबर हूं।”

वहीं आज आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज यानी रविवार को शहर के लोगों से अपील की कि वे दिल्ली नगर निगम (MCD) में एक ईमानदार और बेहतर शासन के लिए अपने मताधिकार का भरपूर इस्तेमाल करें। 

जानकारी दें कि, राष्ट्रीय राजधानी में आज MCD के 250 वार्ड के लिए सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो चूका है। वहीं दिल्ली में दिल्ली में फिलहाल 1।45 करोड़ से अधिक मतदाता इस बार चुनाव में मतदान करने जा रहे हैं, जिसके लिए शहर भर में 13,000 से अधिक मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। मतदान आज शाम साढ़े पांच बजे खत्म होगा।