दिल्ली

Published: Aug 13, 2022 09:35 AM IST

Crimeनारकोटिक्स सेल बड़ी कारवाही, भोजपुरी गायक के पास मिला 21 किलो गांजा

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Representative Photo

नई दिल्ली: मिली बड़ी खबर के मुताबिक, पश्चिमी दिल्ली के इंदरपुरी इलाके से पुलिस ने 21 किलोग्राम गांज जप्त किया है। आपको बता दें कि इस मामले में एक मशहूर भोजपुरी गायक को गिरफ्तार किया गया है। यह भोजपुरी गायक मूल रूप से सिवान के रहने वाले है जिनका नाम विनय शर्मा है , इन्हे इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। 

भोजपुरी गायक गिरफ्तार 

आपको बता दें कि विनय शर्मा अब तक सौ से अधिक गाने गा चुके हैं। पुलिस के अनुसार, नारकोटिक्स सेल को अपने मुखबिर से इस ड्रग्स की सूचना मिली थी।  इसके बाद नारकोटिक्स स्क्वॉड ने इंदरपुरी के टोपापुर पहुंचकर यहां पर ड्रग्स पैडलर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और विनय शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस कर रही मामले की जांच 

इस मामले के बारे में दिल्ली पुलिस की ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि इस संबंध में इंदरपुरी थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस बारे पुलिस का कहना है कि भोजपुरी गायक के पास इतनी बड़ी मात्रा गांजा कहां से आई। इसका पता लगाने का प्रयास हो रहा है, इस मामले को लेकर जांच हो रही है।