दिल्ली

Published: Jan 11, 2023 11:48 AM IST

Youth Arrestedदिल्ली एयरपोर्ट के गेट पर ही यात्री कर रहा था पेशाब, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
FILE- PHOTO

नई दिल्ली: दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Indira Gandhi International Airport) के गेट पर ही एक यात्री पेशाब करने लगा। जैसे ही इस बात की जानकारी पुलिस को मिली मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर दिया। बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि वह यात्रा से पहले गेट न 6 पर सार्वजनिक रूप से पेशाब करने लगा जिसके बाद कई लोगों ने इसकी शिकायत की थी।  

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने बताया कि एक व्यक्ति जिसका नाम जौहर अली खान (Johar Ali Khan) है।  वह दम्मम के लिए एक उड़ान पर दिल्ली से प्रस्थान करने वाला था। 8 जनवरी को आईजीआई हवाई अड्डे पर प्रस्थान गेट 6 के सामने सार्वजनिक रूप से पेशाब कर रहा था। उन्हें गिरफ्तार किया गया और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।

एक और मामले में दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर मंगलवार को CISF के एक जवान ने खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कांस्टेबल रैंक के जवान की पहचान जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है।

अधिकारियों ने कहा कि शाम करीब पौने चार बजे आईजीआई हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 के बाथरूम में जवान ने अपनी सर्विस पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली।