दिल्ली

Published: Mar 13, 2022 10:37 AM IST

Paytm FounderPaytm के फाउंडर विजय शेखर शर्मा को मिली जमानत, इस मामले में किया था गिरफ्तार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली, हाल ही में खबर मिली है कि, Paytm के फाउंडर विजय शेखर शर्मा (Paytm Founder Vijay Shekhar Sharma) को पुलिस ने गिरफ्तार (Arrested) किया था। दरअसल, एक कार को टक्कर मारने के आरोप में दिल्‍ली पुलिस ने विजय शेखर शर्मा गिरफ्तार किया था। हालांकि बाद में उन्हें जमानत दे दी गई थी। 

यह घटना 22 फरवरी की थी। Paytm के फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने मदर इंटरनेशनल स्कूल के सामने अपनी जगुआर लैंड रोवर कार से एक कार को टक्कर मार  दी थी। वह कार दक्षिणी दिल्ली की DCP बेनिता मेरी जैकर की कार थी। इसके बाद विजय शेखर शर्मा को गिरफ्तार किया गया था।

मिली हुई जानकारी के मुताबिक, DCP का ड्राइवर दीपक अरविंदो मार्ग पर पेट्रोल भरवाने गया था। तभी विजय शेखर शर्मा ने अपने कार DCP की कार को टक्कर मार दी। इसके बाद विजय शेखर शर्मा अपनी कार से भाग गए थे। लेकिन DCP के ड्राइवर ने कार का नंबर नोट कर घटना की जानकारी DCP को दी।

इसके बाद DCP के कहने पर दीपक ने मालवीय नगर थाने में शिकायत दी थी। शिकायत दर्ज होने के बाद दिल्ली पुलिस ने IPC की धारा 279 के तहत केस दर्ज किया था।

जब पुलिस ने इस मामले में जांच की, तब पता चला कि कार का नंबर गुरुग्राम की एक कंपनी का है। पुलिस ने कंपनी के लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की। इसके बाद सामने आया कि कार GK-2 में रहने वाले विजय शेखऱ शर्मा के पास है। इसके बाद पुलिस ने विजय शेखऱ शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि बाद में उन्हें जमानत दे दी गई थीं।