दिल्ली

Published: Nov 20, 2022 02:25 PM IST

Draupadi Murmuदिल्ली के आर्मी अस्पताल में हुआ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आंख का ऑपरेशन, हॉस्पिटल से मिली छुट्टी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
फाइल फोटो

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) की आज आर्मी हॉस्पिटल में आंख का सफल ऑपरेशन हुआ। दिल्ली कैंट स्थित आर्मी हॉस्पिटल रिसर्च एंड रेफरल (Army Hospital Research and Referral) में आंख का ऑपरेशन किया गया। उनकी दाहिनी आंख की सफल मोतियाबिंद (cataracts) सर्जरी हुई। ऑपरेशन ब्रिगेडियर एसके मिश्रा (SK Mishra) और उनकी टीम ने किया। उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है।

बता दें कि इससे पहले द्रौपदी मुर्मू की बायीं आंख का ऑपरेशन हो चुका है। करीब एक माह पहले उनके इस आंख का इलाज किया जा चुका है। अब एक माह बीत जाने के बाद उनकी दूसरी आंख का ऑपरेशन हो गया है। उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। इस बीच डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।  

गौरतलब है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कार्यकाल 25 जुलाई, 2022 से शुरू हुआ जब उन्हे मुख्य न्यायाधीश एन वी रमन द्वारा प्रशासित भारत के पन्द्रहवीं राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलवाई गई। बाद में उन्हें आंख की शिकायत शुरू हो गई। अस्पताल में प्राथमिक जांच में पता चला कि उन्हें मोतियाबिंद की शिकायत है।  जिसके बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने की सलाह दी थी।  इसी क्रम में उनके दोनों आंख का सफल ऑपरेशन हो गया है।