दिल्ली

Published: Dec 18, 2021 03:29 PM IST

Rohini Court Explosion रोहिणी कोर्ट ब्लास्ट केस में पुलिस का बड़ा खुलासा, DRDO वैज्ञानिक ने पड़ोसी को मारने के लिए रची थी योजना; गिरफ्तार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo:ANI

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने इस महीने की शुरुआत में यहां रोहिणी जिला अदालत (Rohini Court) के भीतर कम तीव्रता के विस्फोट (Explosion) के मामले में डीआरडीओ (DRDO) के एक वैज्ञानिक (DRDO Scientist) को गिरफ्तार (Arrest) किया है, जिसने अपने पड़ोसी को मारने के लिए यह धमाका (Blast) किया था। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

गौरतलब है कि नौ दिसंबर को अदालत कक्ष संख्या 102 के भीतर हुए विस्फोट में एक व्यक्ति घायल हो गया था। सूत्रों ने बताया कि आरोपी की पहचान रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के वरिष्ठ वैज्ञानिक भारत भूषण कटारिया (47) के रूप में की गयी है। उन्हें शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि कटारिया ने अदालत कक्ष में एक टिफिन के भीतर विस्फोटक रखा था क्योंकि वह अपने पड़ोसी को मारना चाहता था, जो एक वकील है।

दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने बताया कि घटना वाले दिन आरोपी दो बैग के साथ सुबह नौ बजकर 33 मिनट पर अदालत में घुसा और एक बैग उसने अदालत कक्ष में ही छोड़ दिया। इसके बाद वह 10 बजकर 35 मिनट पर अदालत परिसर से बाहर निकल गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कई मामले दर्ज करा रखे हैं। वे पड़ोसी हैं और एक ही इमारत में रहते हैं। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि कटारिया को वकील से रंजिश थी।”