दिल्ली

Published: Feb 25, 2022 12:38 PM IST

Russia-Ukraine War Updatesरूस के यूक्रेन पर अटैक के बाद दिल्ली में रशियन एम्बेसी के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo:Twitter/@ANI

नई दिल्ली: रूस (Russia) के यूक्रेन (Ukraine) पर अटैक के बाद यूएन (UN) समेत दुनिया के कई देशों रूस की कड़ी निंदा की जा रही है। ऐसे में रूस में गुरुवार को कई प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (President Vladimir Putin) के यूक्रेन में विशेष सैन्य ऑपरेशन (Special Army Operation) को लेकर प्रदर्शन किया। इसके अलावा अमेरिका (America) में भी रूस के फैसले का कई लोगों ने सड़कों पर उतार कर विरोध किया है। इस बीच राजधानी दिल्ली (Delhi) में रुसी दूतावास (Russian Embassy) की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

एएनआई के अनुसार, दिल्ली में रूसी दूतावास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। बता दें कि, रूसी सैनिकों ने गुरुवार को यूक्रेन (Ukraine) पर हमला कर दिया। ये अटैक रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (President Vladimir Putin) की यूक्रेन में विशेष सैन्य ऑपरेशन (Special Army Operation) के ऐलान के बाद किया गया। बताया जा रहा है कि, रूस के सैन्य बलों के हमले यूक्रेन में लगातार जारी हैं। 

गुरुवार रात पीएम मोदी (Narendra Modi) ने पुतिन से यूक्रेन मुद्दे (Ukraine Issue) पर बात की थी। इस दौरान पीएम मोदी ने पुतिन से नाटो के साथ बातचीत से अपने मतभेद सुलझाने की अपील की है। बताया जा रहा है कि, पुतिन से यूक्रेन के संबंध में हाल के घटनाक्रम के बारे में प्रधानमंत्री को जानकारी दी। 

पीएमओ के अनुसार, इसी के साथ पीएम मोदी ने हिंसा को तत्काल बंद करने की अपील की, और राजनयिक वार्ता के रास्ते पर लौटने के लिए सभी पक्षों से ठोस प्रयास करने का आह्वान किया है। साथ पीएम मोदी ने यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों पर की सुरक्षा के बारे में भारत की चिंताओं के बारे में रूसी राष्ट्रपति पुतिन को भी अवगत कराया।