गुजरात
Published: Dec 27, 2022 08:38 AM ISTGujarat Newsबेटी के अश्लील वीडियो का BSF जवान ने किया विरोध, तो पीट-पीट कर दी उसकी हत्या, सात आरोपी हुए गिरफ्तार
गुजरात : गुजरात (Gujarat) के नडियाद (Nadiad) से एक बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आया है। जहां पर एक लड़के ने BSF जवान की बेटी का अश्लील वीडियो (Pornographic Video) बनाकर उसे viral किया। इस दौरान जब BSF जवान उस लड़के के घर अपनी बेटी के अश्लील वीडियो को वायरल करने के लिए बातचीत करने गया और अश्लील वीडियो के प्रसार का विरोध किया तो बीएसएफ लड़के के परिवार ने उस पर हमला कर दिया।
BSF जवान की हत्या
Ani के रिपोर्ट के मुताबिक मामले को लेकर नडियाद के डीएसपी वीआर बाजपेयी का कहना है कि बातचीत करने के दौरान दूसरी पक्ष की ओर से BSF जवान पर धारदार हथियारों से हमला किया गया। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मृत्यु (BSF jawan killed) हो गई। 302, 307, 323, 504, 143, 147, 148, 149 के तहत मामला दर्ज कर सातों आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है।
आरोपी हुए गिरफ्तार
24 दिसंबर को नडियाद के चकलासी गांव में एक आरोपी शैलेश जाधव द्वारा पीड़िता की बेटी का वीडियो वायरल करने के बाद बीएसएफ जवान मेल्जीभाई वाघेला की उनके घर जाते समय हत्या करने के बाद सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
क्या है पूरा मामला?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लड़की उसी स्कूल की छात्रा है। जिसमें लड़का पढ़ता है। इतना ही नहीं दोनों के बीच प्रेम संबंध भी थे। इसके बावजूद भी लड़के ने लड़की का एक अश्लील वीडियो ऑनलाइन पोस्ट किया था। जिसके बाद बीएसएफ जवान अपने परिवार के साथ लड़के के परिवार से बात करने गया था। उसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई।