मध्य प्रदेश

Published: Jun 21, 2021 06:40 PM IST

Crimeशादी का झांसा देकर विधवा महिला के साथ अत्याचार, आरोपी पति का दोस्त

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

-कृतेश ढोबले 

इंदौर: इंदौर में एक विधवा महिला  के साथ रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रेप करने वाला विधवा के पति का दोस्त बताया जा रहा है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने शिकायत दर्ज किया है। 

खजराना पुलिस क्षेत्र में आने वाले एक विधवा महिला का रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी विधवा के पति का दोस्त है। दो साल पहले उसके पति की पानी में डूबकर मौत हो गई। पति  के मौत पहले आरोपी महिला के घर आता था। पति के मौत के बाद महिला अस्पताल में नौकरी करती थी। आरोपी राजगढ़ का  रहने वाला है।

आरोपी ने पीड़िता को मदद के सहारे उससे नजदीकियां बढ़ाई। शादी का झांसा देकर  उसके  साथ अत्याचार करते रहा। जब  महिला ने उसे शादी करने  की बात कही तो वह उसे टालता रहा।वहीं अब मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया  है।    

पीड़िता के शिकायत पर पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज  किया  है। खजराना थाना प्रभारी दिनेश वर्मा ने बताया की मामले की जांच चल रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जायेगा।