भोपाल

Published: May 04, 2022 03:23 PM IST

Unique Weddingएक दूल्हे ने 3 दुल्हनों संग एक ही मंडप में रचाई शादी, वजह जानकार रह जाएंगे दंग

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
(Photo Credit: Ians)

नई दिल्ली: वैसे तो शादी की कई खबरें आपने सुनी होगी, लेकिन आज जो खबर हम आपको देने जा रहे है उसे जानकर आपके भी होश जाएंगे। दरअसल एक दूल्हे ने एक नहीं बल्कि तीन दुल्हनों के साथ एक ही मंडप में शादी कर ली है, बता दें कि ये चौंकाने वाली खबर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की है। हैरानी की बात तो यह है कि यह तीनों दुल्हन दूल्हे की प्रेमिका है। जी हां आदिवासी बहुल क्षेत्र अलिराजपुर जिले में एक शख्स की शादी तीन प्रेमिकाओं से करा दी गई है। इससे भी ज्यादा हैरानी वाली बात यह है कि इस शख्स की शादी उसके 6 बच्चों के सामने हुई है।

शख्स के सही में उसके बच्चे हुए शामिल 

आपको बता दें कि तीन प्रेमिकाओं से शादी होने के बाद दुल्हा- दुल्हनें और बच्चे बेहद खुश हैं। इतना ही नहीं बल्कि इस अनोखी शादी में सबने मिलकर खूब ठुमके भी लगाए। तीन दुल्हनों वाले दूल्हे की शादी में स्थानीय लोग भी पहुंचे थे। वहीं शादी के कार्ड पर भी 1 दूल्हे के साथ तीन दुल्हनों के नाम छपे थे। 

जानें क्या है माजरा

दरअसल, यह मामला भिलाला आदिवासी समुदाय का है। इस समुदाय में लिव- इन रिलेशनशिप और बिना शादी के बच्चों का होना गलत नहीं माना जाता। 15 साल पहले समरथ मौर्या नाम का ये शख्स तीन महिलाओं के साथ अलग- अलग समय में प्रेम संबंध में था। प्रेम संबंध में होने के कारण शख्स एक- एक कर तीनों महिलाओं को भगा कर घर ले आया और तीनों के साथ रहने लगा। फिर एक साथ तीनों से शादी कर ली।