मध्य प्रदेश

Published: Dec 04, 2022 02:45 PM IST

Kamal Nathकांग्रेस नेता कमलनाथ का बीजेपी पर हमला, कहा- अब दूध का दूध और पानी का पानी हो गया

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) चलकर अब राजस्थान (Rajasthan) पहुंच रही है। कई दिनों से यह यात्रा प्रदेश में चली। कांग्रेस नेताओं का मानना है कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की अगुवाई में कांग्रेस क लेकर लोगों का नजरिया बदला है। इसी बीच मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ (Kamal Nath)ने बीजेपी पर हमला बोला और कहा कि  अब दूध का दूध और पानी का पानी हो गया है।  

कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा कि BJP ने 12 साल से राहुल गांधी की छवि पर हमला किया। अब दूध का दूध और पानी का पानी हो गया है। वे असली राहुल गांधी से डरते थे। यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे कौन लगाएगा? ये वो लगाएंगे जो यात्रा को डिस्टर्ब करना चाहते हैं। जो वीडियो जारी हुआ है वो लाइव चल रहा था। यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे कौन लगाएगा? ये वो लगाएंगे जो यात्रा को डिस्टर्ब करना चाहते हैं। 

बता दें कि कांग्रेस शासित राजस्थान में रविवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के पहुंच रही है। उनके स्वागत के लिये सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यात्रा मध्य प्रदेश से राजस्थान के झालावाड़ में प्रवेश करेगी जहां गांधी और अन्य भारत जोड़ो यात्रियों का झालरापाटन (झालावाड़) के चवली चौराहा में भव्य स्वागत किया जाएगा।  

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, मंत्री, विधायक और अन्य नेता गांधी की अगवानी करेंगे। यात्रा से पहले गहलोत और पायलट ने राज्य में यात्रा को सफल बनाने के लिए एकजुटता का चेहरा पेश किया है। दोनों के बीच मतभेद है और मुख्यमंत्री पद के लिये रस्साकसी चल रही है।