मध्य प्रदेश

Published: Jul 17, 2021 05:58 PM IST

Crimeपुरानी रंजिश के चलते युवक के काटे हाथ, आरोपी फरार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

होशंगाबाद: जिले चोराहेट गांव में सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पुरानी रंजिश के चलते आठ आरोपियों ने एक शख्श के दोनों हाथ काट दिए और मौके फरार हो गए। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

पुलिस अधिकारी अशोक बरबटे ने बताया कि, एक दिन पहले आरोपियों के साथ पीड़ित सोमेश चौधरी की इटारसी में बहस हुई थी। उसी के चलते शनिवार को सोमेश को गांव  की तरफ आते देख आरोपियों ने उसे रोका। सभी आरोपियों ने पहले उसके साथ मारपीट की और तलवार से उसके हाथ काटकर फरार हो गए। 

घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौका ए वारदात पर पहुंचे। जिसके बाद घायल सोमेश को होशंगाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहा उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए दो टीमें बनाई है, जहां पुलिस आरोपियों तलाश में  जुंट गई है