मध्य प्रदेश

Published: Feb 26, 2022 11:48 AM IST

MP Accident भोपाल में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने चार महिलाओं को मारी टक्कर, 3 की हालत गंभीर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Picture

भोपाल: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के भोपाल (Bhopal) में शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार कार (Car Accident) ने चार महिला आरक्षकों को टक्कर मारकर घायल (Injured) कर दिया। घायलों में से तीन की स्थिति गंभीर है।

शहर के टीटी नगर थाने के प्रभारी निरीक्षक चैन सिंह रघुवंशी ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार रात करीब 12.30 बजे चार महिला आरक्षक ड्यूटी खत्म होने के बाद टॉकीज में फिल्म देखकर पैदल वापस लौट रही थीं तभी देर रफ्तार कार ने उन्हें डिपो चौराहे के पास टक्कर मार दी।

हादसे में घायल चारों महिला आरक्षकों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि महिला आरक्षक हाल ही में स्थानांतरित होकर भोपाल आयी थीं और फिलहाल यहां ट्रैफिक थाने में पदस्थ हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कार जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।