मध्य प्रदेश

Published: Oct 26, 2021 03:37 PM IST

CrimeMP में घिनौनी करतूत, ससुर पकड़ा रहा बहू को, पति ने नाक पर चला दी ब्लेड

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नयी दिल्ली/भोपाल. एक बड़े ही सनसनीखेज और नृशंस घटना क्रम में मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शिवपुरी (Shivpuri) जिले में एक पति ने गुस्से में अपनी पत्नी की नाक ही काट कर रख दी है।  यहाँ के बामोर कलां थाना में ये हैरान और हौलनाक मामला  सामने आया है।  बताया जा रहा है कि यहां एक युवक राम प्रवेश वंशकार ने अपनी पत्नी की नाक गुस्से में आकर काट दी।  फिलहाल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।  यह भी खबर है पत्नी की नाक काटने से पहले पति ने उसे और बेटियों के साथ भयंकर मारपीट भी की। 

लंबे समय से चल रहा था विवाद  

दरअसल, घटना के अनुसार महिला अपनी पति की प्रताड़ना से तंग आकर कुछ दिनों से अपने मायके में रह रही थी।  उसका पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट भी करता था।  इधर पति और पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद भी चल रहा था।  बताया जा रहा है कि महिला की दो बच्ची भी हैं।  वहीं कुछ दिन पहले ही वह अपने मायके से ससुराल आई थी।  इधर अब पीड़ित पत्नी का कहना है कि उसके ससुर ने पहले कसकर उसे पकड़ लिया और पति ने उसकी छाती पर बैठकर ब्लेड से उसकी नाक काट दी।  इस काम के लिए उसकी सास ने ब्लेड लाकर दिया।  इसके घटना के बाद पति घर से तुरंत फरार हो गया। 

क्या कहती है पुलिस 

इस घटना बाबत शिवपुरी SP राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि बामोर कलां थाना में एक मामला जरुर दर्ज किया गया है जहां एक महिला ने अपने पति पर ब्लेड से उसकी नाक काटने का आरोप लगाया है।  इस नृशंस कार्य के लिए उसके ससुराल वालों ने भी पति का साथ दिया है।  फिलहाल महिला का मेडिकल कराया जा रहा है और खनियाधाना के स्वाथ्य केंद्र में जरुरी इलाज चल रहा है।  घटना की खबर लिखे जाने ताल पुलिस आरोपी पति से सरगर्मी से तलाश कर रही है।