मध्य प्रदेश

Published: Oct 30, 2022 12:21 PM IST

Murderदेवर से प्रेम के चक्कर में पति की हत्या, 17 महीने छिपा कर रखा शव

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
(File Photo)

रीवा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रीवा (Rewa) में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक महिला ने देवर से प्रेम के चक्कर में अपने पति की हत्या (Murder) कर दी। और शव को 17 महीने तक छिपाएं रखा।  बाद में जब शव को नाले में फेंका तो मामले का खुलासा हुआ। पति को समोसे की चटनी में जहर मिलकर दे दिया था। पर वह जिंदा न रह जाए इसलिए गला भी काट दिया था। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रीवा में देवर से अफेयर में एक महिला ने पति की हत्या कर दी।  उसे जहर देखर मार डाला। 17 महीने तक देवर-भाभी शव को भूसा में छिपाए रखा। बाद में जब भूसा खत्म होने लगा तो उसे नाले में फेंक दिया। शव की शिनाख्त होने पर पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा किया है।

एसपी नवनीत भसीन ने बताया कि कंकाल निबिहा गाँव के वेलूहा बाँध के नजदीक जंगल में मिला। फोरेंसिक जांच में हत्या की पुष्टि हो चुकी है। कंकाल के साथ हाथ में कड़ा, धागा, कलर किए बाल, कपड़े थे। पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए पता लगाया है। इसकी पहचान 42 वर्षीय रामसुशील पाल के रूप में हुई है। 

पुलिस ने बताया कि गाँव वालों को लंबे समय से रामसुशील दिखाई नहीं दे रहा था जबकि पत्नी घर पर ही थी। गाँव वालों ने पुलिस को बताया कि पति-पत्नी में खूब झगड़ा होता था.इसी के आधार पर पुलिस ने पत्नी से पूछताछ की तो उसने पूरी बात उगल दी। अब इस मामले में पुलिस ने देवर-भाभी को गिरफ्तार किया है और आगेकी कार्रवाई शुरू कि है।