मध्य प्रदेश

Published: Dec 13, 2022 11:39 AM IST

Raja Pateriya Comment on PM Modiराजा पटेरिया के मोदी की हत्या वाले बयान पर भड़के कमलनाथ, शो कॉज नोटिस भेज 'कह दी ये बात'

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
PHOTO-ANI

भोपाल: पीएम मोदी (PM Modi) की हत्या करने की नसीहत देने वाले कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया (Raja Patria) की मुश्किलें बढ़तीं जा रही है। BJP ने उन्हें चारो तरफ से घेर लिया है तो वहीं अब कांग्रेस पार्टी से भी फटकार मिली है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने उन्हें शो कॉज नोटिस दिया है और कहा है कि मैं इस तरह के बयान की कड़ी निंदा करता हूं।  

कमलनाथ ने कहा कि इस प्रकार के बयान की मैं कड़ी निंदा करता हूं, कांग्रेस का रास्ता महात्मा गांधी का रास्ता है। मामला कोर्ट में है। कोर्ट जो निर्णय लेगी वह सभी को मामला होगा। हमने शो कॉज नोटिस दिया है।  

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राजा पटेरिया को आज हट्टा (दमोह) से गिरफ्तार किया गया। वह इस समय पवई में है। IPC की धारा 115 और 117 को धारा 451, 504, 505, 506, 153 बी में जोड़ा गया। उन्हें पवई कोर्ट में पेश किया जाएगा। ये गैर-जमानती धाराएं हैं लेकिन यह न्यायालय पर निर्भर है। यह एक गंभीर मामला है।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि उनके अध्यक्ष पीएम की तुलना रावण से करते हैं। सोनिया गांधी उन्हें ‘मौत का सौदागर’ कहती हैं। स्वरा भास्कर, कन्हैया कुमार, सुशांत सिंह भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। यह महात्मा गांधी की नहीं, बल्कि इतालवी कांग्रेस है जहां मुसोलिनी संस्कृति अधिक मुखर हो रही है। 

बता दें कि मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में हुई सभा में पटेरिया ने कहा था कि, अगर लोकतंत्र को बचाना है तो मोदी की हत्या को लेकर भी तत्पर रहो। यहां हत्या से उनका मतलब ‘हराना’ था , ऐसा उनका कहना है। इस घटना पर पर राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ये विद्वेष की पराकाष्ठा है। ये घृणा की अति है।